विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिता और कुत्‍ते के अलावा मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 17 Jun 2016 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 01:47 PM (IST)

अक्षय कुमार की इस हीरोइन को एक हॉलीवुड सिंगर के पूर्व पति के साथ लंदन में देखा जा चुका है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आईं खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियोंं में हैं। चर्चा है कि एमी, हॉलीवुड सिंगर चेरिल कोले के पूर्व पति जीन-बर्नार्ड फर्नांडिस-वर्सिनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। मगर इस बारे में एमी ने कहा है कि पिता और कुत्ते के अलावा उनकी जिंदगी में वाकर्इ में कोई पुरुष नहीं है।

सेट पर एक साथ सोते पकड़े गए सोनाक्षी और जॉन अब्राहम!

एमी ने ट्वीट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरे पिता और मेरे कुत्ते पाब्लो के अलावा मेरी जिंदगी में निश्चित रूप से कोई पुरुष नहीं है।' जबकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एमी, चेरिल कोले के पूर्व पति के साथ लंदन में देखी गई हैं। दोनों की साथ की तस्वीरें भी हैं, जब दोनों एक साथ एक होटल में ठहरे हुए थे।

'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी

आपको बता दें कि एमी एक ब्रिटिश एक्ट्रेस व मॉडल हैं, जिन्होंने 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड के अलावा एमी साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में दर्शकाें को एमी पसंद आई थीं।

जैकी श्रॉफ की बेटी को लगी ये कैसी लत, तस्वीर हुई वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।