विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन की 'डैडी' का रंग फीका ना कर दे मकरंद की 'दागड़ी चाल'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 23 Sep 2015 08:24 PM (IST)

जल्‍द ही अरुण गवली पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसमें लीड रोल अर्जुन रामपाल निभाएंगे। लेकिन इससे पहले एक मराठी फिल्म रिलीज को तैयार है जो कि ऐसी ही किसी कहानी पर आधारित है।

News Article Hero Image

मुंबई। जल्द ही अरुण गवली पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसमें लीड रोल अर्जुन रामपाल निभाएंगे। लेकिन इससे पहले एक मराठी फिल्म रिलीज को तैयार है जो कि ऐसी ही किसी कहानी पर आधारित है।

इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि अर्जुन रामपाल ने गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली से सिटी हॉस्पिटल में मुलाकात की थी। इस दौरान अर्जुन ने हत्या के आरोपी पर बनने वाली बायोपिक 'डैडी' को साइन भी किया था। यह प्रोजेक्ट अक्टूबर में शुरू होना है। लेकिन इस बीच एक मराठी फिल्म रिलीज होने जा रही है।

दंगल की शूटिंग में महावीर पहलवान को साथ रख रहे आमिर

सूत्र ने बताया, 'अस्सी और नब्बे के दशक में भायकुला स्लम एरिया में मौजूद दागड़ी चाल में गैंगस्टर गतिविधियां चरम पर थी। यही गवली का अधिकृत घर भी था। मकरंद देशपांडे ने इस मराठी फिल्म में लीड रोल निभाया है। जबकि दूसरी तरफ 'डैडी' अभी शुरुआती दौर में है। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। कुछ महीने पहले ही पहला लुक रिलीज किया गया था।'

देखिए, रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'दागड़ी चाल' की प्रोड्यूसर संगीता अहिर ने दावा किया है कि यह बायोपिक नहीं है। 'फिल्म में गवली एक किरदार मात्र है। लेकिन फिल्म उनके जीवन पर आधारित नहीं है। यह अंडरवर्ल्ड पर भी आधारित नहीं है। हमने महज यह प्रयास किया है कि वो आम जीवन में कैसे हैं? यह बता सकें। मुझे नहीं लगता है कि इससे किसी और फिल्म पर असर पड़ेगा। गैंगस्टर के जीवन पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। किसी भी फिल्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हमारी फिल्म भी किसी को गलत ढंग से प्रभावित नहीं करेगी।'

डैडी के निर्देशक अशिम आहलूवालिया से बात नहीं हो पाई।

पवित्र शब्द को सेलेना गोमेज ने ये कहां गुदवा लिया!