विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी-बेटे के बाद अब पापा अनिल कपूर को मिली राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ये फिल्म

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 03:59 PM (IST)

अनिल ने दावा किया, कि ये उनके करियर का अब तक का सबसे दिलचस्प रोल होगा। अनिल इस वक्त टीवी सीरीज 24 के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। ऐसा लगता है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस कपूर फैमिली से काफी प्रभावित हैं। इसीलिए एक-एक करके इस फैमिली के हरेक सदस्य के साथ फिल्म कर रहे हैं। ये फैमिली है अनिल कपूर की।

'दिल्ली 6' में राकेश ने अनिल की बेटी सोनम कपूर को डायरेक्ट किया। 'मिर्जिया' से उनके बेटे हर्षवर्द्धन कपूर को लांच कर रहे हैं, और अब राकेश अनिल कपूर के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। ये एक सेटायरिकल फिल्म है, जिसका टाइटल है 'फन्ने खां'। इस फिल्म में अनिल टाइटल रोल निभा रहे हैं। अनिल के मुताबिक, उनका किरदार मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में रहता है। ये बहुत रंगीन किरदार है, जिसका एक खास तरह का लुक होगा। फिलहाल करेक्टर के पहनावे और बोलचाल के करीके पर काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: आखिरकार रणबीर कपूर ने बता दिया, कब रिलीज होगी 'जग्गा जासूस'

अनिल ने दावा किया, कि ये उनके करियर का अब तक का सबसे दिलचस्प रोल होगा। अनिल इस वक्त टीवी सीरीज 24 के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।