विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

photos: सोनाक्षी और अर्जुन का हुआ जब सामना तो अनिल कपूर ने कह दी वो वाली बात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 12:39 PM (IST)

अर्जुन कपूर के लिए नच बलिये और सोनाक्षी के साथ डांस करना एक अलग ही संकेत दे रहा है। संकेत ये कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

photos: सोनाक्षी और अर्जुन का हुआ जब सामना तो अनिल कपूर ने कह दी वो वाली बात
photos: सोनाक्षी और अर्जुन का हुआ जब सामना तो अनिल कपूर ने कह दी वो वाली बात

मुंबई। छोटे परदे का डांस रियलिटी शो नच बलिये के आठवां सीज़न अब अपने अंतिम दौर में हैं और इस कड़ी में इस बार जब फिल्म मुबारकां की टीम शो में पहुंची तो जमकर डांस, मस्ती और हंगामा हुआ। अनिल कपूर को शो की जज सोनाक्षी सिन्हा को अलग अलग तरीके से नचा रहे थे।

बता दें कि इन दिनों नच बलिये के ग्रांड फिनाले की शूटिंग चल रही है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया फाइनल में भी पहुंच चुके हैं। दोनों ने फिल्म जांबाज़ और बॉस फिल्म के गाने पर शूट भी कर लिया है। फाइनल के दौरान ही आपको कपूर्स का जमकर डांस देखने मिलेगा। शो में अनिल और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म मुबारकां का प्रमोशन करने आये थे।

दोनों ने स्टेज पर अपने स्टेप्स से माहौल में रंग जमा दिया। ख़ासकर अनिल कपूर तो पूरे रंग में थे। उन्होंने सोनाक्षी को खूब नचवाया। वो हर बार चुनौती दे रहे थे।

उधर धोती जैसा पायजामा पहने अर्जुन कपूर के लिए नच बलिये और सोनाक्षी के साथ डांस करना एक अलग ही संकेत दे रहा है। संकेत ये कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

दरअसल अर्जुन और सोनाक्षी स्टारर तेवर की रिलीज़ के बाद ऐसी ख़बरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते। फिर कुछ समय के बाद बताया गया कि दोनों की दोस्ती गहरी हो गई है। अर्जुन और सोनाक्षी ने उस दौरान ऐसी ख़बरों को बकवास बताया था लेकिन पब्लिकली आपस में दूरी बनाये रखी। लंबे समय के बाद अर्जुन जब सोनाक्षी के सामने आये तो काफी सहज नज़र आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:केदारनाथ इफेक्ट्स: सारा अली खान ने बदल लिया अपना बिंदास अंदाज़, तस्वीरें

 

नच बलिए के इस शूट में अनिल और अर्जुन कपूर के साथ इलियाना डीक्रूज़ और अतिया शेट्टी भी आई थीं और दोनों के सोनाक्षी के साथ अच्छी बॉन्डिंग हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।