यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए क्यों अनिल ने दुबई में खरीदा फ्लैट, पत्नी ने डील की फाइनल
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को दुबई अपने दूसरे घर जैसा लगता है। इसलिए उन्होंने यहां भी एक फ्लैट खरीद लिया है।

नई दिल्ली। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने दुबई में दो बेडरूम वाला एक फ्लैट खरीदा है। उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने यह डील फाइनल की है। अनिल का मानना है कि मुंबई में अच्छी प्रॉपर्टी खरीदना तो अब अमीरों के बस का भी नहीं रहा।
49 के हुए बॉबी देओल, इतनी कम उम्र से ही करने लगे थे काम
उन्होंने कहा, 'मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना तो अब अमीरों के बूते से भी बाहर की बात हो गई है। ऐसे में मैंने और सुनीता ने बेटी सोनम कपूर के लिए यह स्थान चुना। यह हमें बेहतर लगा।' बकौल अनिल, 'मैं तो एक एक्टर हूं। मैं बिजनेस नहीं जानता हूं, मगर मेरी पत्नी एक सिंधी है। वो इस मामले को थोड़ा ज्यादा समझती है।'
फिल्म 'सरबजीत' में ऐसी दिखेंगी ऐश्वर्या राय और रिचा चड्ढा
अनिल ने दुबई को अपना 'सेकेंड होम' बताया। उन्होंने कहा, 'इस प्रोजेक्ट के चैयरमैन ने मुझे बताया था कि इसमें स्पेनिश तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जगह का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किए जाने की बात की गई है। इसलिए हमने इसे खरीदा है।'

