विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photo: भतीजे अर्जुन के बाद अब बदले चाचा अनिल कपूर के भी रंग-ढंग

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 08:57 PM (IST)

मुबारकां में अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर पहली बार साथ आ रहे हैं। अर्जुन डबल रोल में हैं। ...और पढ़ें

Photo: भतीजे अर्जुन के बाद अब बदले चाचा अनिल कपूर के भी रंग-ढंग
Photo: भतीजे अर्जुन के बाद अब बदले चाचा अनिल कपूर के भी रंग-ढंग

मुंबई। अनीस बज़्मी की फ़िल्म 'मुबारकां' में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल्स में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म में अर्जुन डबल में हैं, जिनमें से एक किरदार सिख अवतार में दिखाई देगा। दिलचस्प बात ये है कि अनिल कपूर भी इस फ़िल्म में सिख लुक में दिखाई देने वाले हैं।

अनिल का लुक हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें वो सिख गेटअप में दिख रहे हैं। सिर पर नीली पग, लैदर जैकेट और जींस में अनिल एकदम झकास वाले सिख दिख रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म में अर्जुन और अनिल भी चाचा-भतीजे के रोल में ही हैं। ये फ़िल्म एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग पर आधारित है। अनिल कपूर इससे पहले बीवी नंबर वन में भी सिख अवतार में दिख चुके हैं। हालांकि वो एक गाने के लिए डिस्गाइस गेटअप था।

इसे भी पढ़ें- उड़ गई वरूण धवन की नींद, आधी रात को उठकर करने लगते हैं ये काम

पिछले दिनों मुबारकां को लेकर एक दिलचस्प ख़बर भी आई थी। फ़िल्म की शूटिंग पंजाब के एक ढाबे में चल रही थी और एक ढाबा मालिक को ढाबे का फ़िल्मी नाम इतना पसंद आया था कि उसने रियल में अपने ढाबे का नाम बदलकर वही रख लिया। इस ढाबे का नाम हवेली था, जबकि फ़िल्म में पुरानी हवेली दिखाया गया था। ढाबा मालिक ने वो साइन बोर्ड हटाया ही नहीं, जो फ़िल्म में इस्तेमाल किया गया था और ढाबे का नाम भी पुरानी हवेली कर दिया।

इसे भी पढ़ें- जानिए पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर क्या हुआ काबिल का हाल

मुबारकां में अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर पहली बार साथ आ रहे हैं। अर्जुन डबल रोल में हैं। इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी फ़ीमेल लीड रोल्स निभा रही हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।