विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लो अभी पहली रिलीज़ भी नहीं हुई और अंकिता लोखंडे ने कर दिया ये काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 11:44 AM (IST)

जब अंकिता से सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवाल पूछे गये तो उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया था कि ...और पढ़ें

लो अभी पहली रिलीज़ भी नहीं हुई और अंकिता लोखंडे ने कर दिया ये काम
लो अभी पहली रिलीज़ भी नहीं हुई और अंकिता लोखंडे ने कर दिया ये काम

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। लगता है कि अंकिता लोखंडे ने अब तय कर लिया है कि अब वह फिल्मों में भी अपनी पहचान स्थापित करके ही रहेंगी, तभी तो अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी पहली फिल्म की घोषणा हुई है, जिसमें वह कंगना के साथ नज़र आने वाली हैं और अब उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है।

ख़बर है कि अंकिता की दूसरी फिल्म संजय दत्त के साथ आनेवाली है और इस फिल्म का नाम तोरबाज़ है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ वो लीड रोल में नज़र आएंगी । हालांकि अब तक इस ख़बर की पुष्टि अंकिता ने खुद नहीं की है लेकिन अंकिता का नाम फाइनल हो चुका है। उनकी तरफ़ से भी हां है। इस फिल्म की शूटिंग दिसम्बर में शुरू होने वाली है और कहानी अफगानिस्तान पर आधारित है। फिल्म में संजय आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाने वाले हैं लेकिन अंकिता का किरदार क्या होगा, यह अब तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें:बागी लिपस्टिक टीम में अब शामिल हुए हुए अर्जुन कपूर

 

बता दें कि हाल ही में जब अंकिता से सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवाल पूछे गये तो उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया था कि वह इसमें दिलचस्पी नहीं लेतीं और कोई भी अब उन्हें सुशांत की एक्स कह कर न बुलाये। खुद की आइडेंटिटी उन्होंने काफी मेहनत से बनाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।