विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता ने सुशांत को सोशल मीडिया पर मारा ऐसा ताना, सुन चौंक जाएंगेे आप!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 15 Jun 2016 11:01 AM (IST)

अंकिता ने अपने हालिया इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में इशारों ही इशारों में सुशांत को टारगेट किया। इधर खबर है कि सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप के बाद कृति सेनन से नजदीकियां बढ़ा ली हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे अब अलग हो गए हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। ब्रेकअप के बाद सुशांत तो अपने काम में बिजी हो गए, लेकिन अंकिता को इस दौर से निकलने में कुछ समय लगा। लेकिन अब लगता है कि वो भी इस दुख से धीरे-धीरे बाहर निकल रही हैं। आलम यह है कि अब तो अंकिता इशारों ही इशारों में सुशांत को ताना भी मार रही हैं।

नव्या नवेली नंदा ने खोला शाहरुख खान के बेटे आर्यन का ये राज

अंकिता ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में इशारों ही इशारों में सुशांत को टारगेट किया। उन्होंने लिखा, 'कोई भी महिला एक पुरुष के पैसे खर्च कर सकती है। पुरुष की कार में घूम सकती है, मैन्यू ऑर्डर कर सकती है। लेकिन असली महिला वही होती है जो एक पुरुष को उसका लक्ष्य हासिल करने में मदद करे। जब वो टूटे, तो उसका सहारा बने, उसे सफलता की ओर धकेले। उसमें सकारात्मक ऊर्जा भरे। लगातार उसका हौसला बढ़ाए। जब उसका बुरा समय चल रहा हो, तो उसे छोड़कर ना जाए। अगर आपको कोई ऐसी महिला मिले, तो उसे अपना जीवनसाथी बना लें।'

इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि अंकिता, सुशांत को ताना मार रही हैं। वह कहना चाह रही हैं कि सुशांत का उन्होंने बुरे समय में साथ दिया। खबर है कि सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप के बाद कृति सेनन से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। कृति और सुशांत फिल्म 'राबता' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

देखिए, अंकिता की ये हॉट फोटो देख हो जाएंगी दिल की धड़कन तेज