विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक और हीरोइन सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 09:11 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 11:24 AM (IST)

तेलुगु और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि एक और अभिनेत्री

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तेलुगु और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि एक और अभिनेत्री देह व्यापार के आरोप में धरी गई है।

एक वेबसाइट ने खबर दी है कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दिव्या श्री नाम की साउथ इंडियन अभिनेत्री को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को वहां एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी और जब पुलिस ने वहां एक घर पर छापा मारा तो ये अभिनेत्री रंगे हाथों पकड़ी गई।

खबर है कि दिव्या श्री के साथ कई दूसरी अभिनेत्रियां और मॉडल भी गिरफ्तार की गई हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस रैकेट को भी वही लोग तो नहीं चला रहे थे, जिसमें पिछले हफ्ते हैदराबाद से अभिनेत्री श्वेता बसु रंगे हाथ पकड़ी गई थी।

पढ़ें: अभिनेत्री श्‍वेता बसु सेक्‍स रैकेट में रंगे हाथ पकड़ी गई

पढ़ें: पति का मर्डर करने वाली हीरोइन गिरफ्तार, पॉर्न फिल्‍म में काम कराना चाहता था पति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।