Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से तोड़ दी सगाई!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 20 May 2016 07:15 AM (IST)

    अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने जनवरी में सोनम कपूर की मौसेरी बहन प्रिया सिंह से सगाई थी, मगर अब इसके टूटने की खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। अनुपम खेर और अनिल कपूर के बीच समधी का जो रिश्ता कायम होने जा रहा था, अफसोस अब वो नहीं हो सकेगा। क्योंकि खबर आ रही है कि अनुपम के बेटे सिकंदर खेर ने प्रिया सिंह से सगाई तोड़ दी है, जो अनिल की साली और उनकी पत्नी सुनीता की बहन कविता सिंह की बेटी हैं। यानि इस रिश्ते से सोनम और प्रिया मौसेरी बहन हुईं।

    इस लड़की के प्रेम ने बना दिया नवाजुद्दीन को असल में हीरो

    सिकंदर और प्रिया ने 29 जनवरी में सगाई की थी और इसी साल शादी करने की भी योजना थी। मगर 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, आपसी बहस और अलग-अलग लाइफस्टाइल को देखते हुए दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कुछ लोगों का कहना है कि शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। फिलहाल सिकंदर और प्रिया की सगाई टूटने को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

    नवाजुद्दीन को पड़ गए थे खाने के लाले, कैसे बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

    अनुपम ने ट्विटर पर बेटे और होने वाले बहू की तस्वीर शेयर करते हुए सगाई की जानकारी दी थी। आपको बता दें कि सिकंदर, अनुपम की पत्नी किरण खेर के पहले पति के बेटे हैं। उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। सगाई समारोह में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, पामेला चोपड़ा समेत कई सितारे भी शामिल हुए थे।

    जरीन खान को मिला एक करोड़ का ऑफर, पर जानिए क्यों ठुकरा दिया

    बताया जा रहा था कि सिकंदर और प्रिया पिछले चार महीनों से एक दूसरे को जानते हैं। यह भी बात सामने आई थी कि प्रिया की शादी पहले किसी और से होने वाली थी, मगर उस शख्स की पिछले साल अक्टूबर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सिकंदर हाल ही में आई फिल्म 'तेरे बिन लादेन' के सीक्वल में नजर आए थे।

    खबरें और भी