विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राधिका आप्‍टे के न्‍यूड वीडियो को लेकर दर्ज कराई गई एफआइआर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 01:24 PM (IST)

राधिका आप्‍टे का न्‍यूड वीडियो वायरल होने से काफी बवाल मच गया है। इसकी वजह से अनुराग कश्‍यप काफी गुस्‍से में हैं और उन्‍होंने मुंबई पुलिस की सायबर सेल में इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है। राधिका आप्‍टे का न्‍यूड वीडियो अनुराग कश्‍यप की बनाई गई एक शॉर्ट फिल्‍म

News Article Hero Image

मुंबई। राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो वायरल होने से काफी बवाल मच गया है। इसकी वजह से अनुराग कश्यप काफी गुस्से में हैं और उन्होंने मुंबई पुलिस की सायबर सेल में इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है। राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो अनुराग कश्यप की बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है।

देखिए, रणबीर ने खुलेआम अनुष्का को गोद में उठाकर चौंकाया

इस वीडियो के वायरल होने से खासे परेशान अनुराग ने कहा कि यह फिल्म उन्होंने विदेश में दिखाने के लिए बनाई थी। इस वीडियो का लीक हो जाना एक कलाकार के काम के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। यह फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने के उद्देश्य से बनाई गई थी और इसकी कहानी भी एक सत्य घटना से प्रेरित थी। यह एक मजबूत फिल्म है।

रणवीर-अनुष्का की 'बॉम्बे वेलवेट' का दूसरा ट्रेलर भी आया सामने

अनुराग ने बताया, 'इस सीन को नॉन सेक्सुअल तरीके से फिल्माए जाने में ही बहुत ज्यादा समय लग गया। इसलिए हम इसे फिल्माने में जो भी सावधानी बरत सकते थे, हमने बरती। ऐसी एक्ट्रेस को खोज पाना भी कोई आसान काम नहीं था, क्योंकि इस सीन को करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी।'

क्या 'द लंचबॉक्स' की हीरोइन के हाथ लग गया है नया प्रोजेक्ट?

अनुराग नेपूरे शूटिंग क्रू में महिलाएं ही शामिल थीं क्योंकि हम जानते थे कि हम जो बनाने जा रहे हैं वो बहुत ही संवेदनशील है। पोस्ट प्रोडक्शन की हर स्टेज पर भी लड़कियां ही शामिल थीं। पोस्ट प्रोडक्शन की हर स्टेज पर संवेदनशील दृश्यों को या तो ब्लैक कर दिया गया या फिर पिक्सल्ड कर दिया गया।'

देखिए 'xxx' में सेक्स का तड़का लगाने आ रही हैं ये तीन नई हीरोइनें

बकौल अनुराग, 'ऐसे में किसी को भी नहीं पता है कि आखिर फिल्म के किस हिस्से में यह सीन है और हर कोई जानता है कि यह एक इंडियन फिल्म है, इसलिए यह निश्चित रूप से पिक्सल्ड होगी। सभी तरह की देखभाल करने के बाद एक महीने पहले ही फिल्म को न्यूयॉर्क मार्केट में भेजा गया। मगर अचानक यह सुनने को मिला कि यह तो ऑनलाइन दिख रहा है, जो कि निराशाजनक है।'