विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होने वाली है विराट और अनुष्‍का की सगाई?

By rohitEdited By:
Published: Tue, 21 Oct 2014 11:04 AM (IST)

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की संभावनाएं बढ़ गई है, क्योंकि पिछले दिनों इनके परिजनों के बीच मुलाकात हुई थी।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की संभावनाएं बढ़ गई है, क्योंकि पिछले दिनों इनके परिजनों के बीच मुलाकात हुई थी।

सूत्रों के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन-डे सीरीज के दौरान अनुष्का के मुंबई स्थित घर पर इन दोनों के परिजनों की मुलाकात हुई। चूंकि अनुष्का और विराट दोनों ही परिवार को महत्व देते हैं, इसलिए इस प्रकार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले इनके बीच मुलाकात की उम्मीद की जा रही थी। ये दोनों भले ही सार्वजनिक रूप से इस प्रकार के संबंधों को नकार रहे हो, लेकिन इनके परिजन जानते हैं कि ये एक-दूसरे का साथ चाहते हैं।

वैसे अभी इनकी सगाई की कोई निश्चित तारीख का पता नहीं चल पाया है, अनुष्का दिसंबर में रिलीज होने वाली 'पीके' को लेकर व्यस्त है, वहीं विराट अब श्रीलंका तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए है।

पढ़ें: अब भी अनुष्‍का के घर के चक्‍कर लगा रहे हैं विराट, लेकिन...

पढ़ें: विराट कोहली से शादी की खबरों पर क्‍या बोलीं अनुष्‍का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।