विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का के होंठों की शेप कैसे बदल गई?

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Feb 2014 03:45 PM (IST)

एक बार फिर अनुष्का शर्मा अपने होंठों के लिए चर्चा में आ गईं हैं। लगता है अनुष्का ने अपने होंठों की शेप में फिर से बदलाव कराया है। अनुष्का जल्द ही करण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक बार फिर अनुष्का शर्मा अपने होंठों के लिए चर्चा में आ गईं हैं। लगता है अनुष्का ने अपने होंठों की शेप में फिर से बदलाव कराया है। अनुष्का जल्द ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बतौर मेहमान आने वाली हैं। शो में अनुष्का नए अवतार में दिखेंगी। अनुष्का के इस नए लुक को लेकर अभी से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पढ़ें : विराट ने अनुष्का के साथ मनाया नया साल

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था, 'जब उन्हें अगली कहा गया था तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा लगा था। उन्होंने कहा कि लोगों की इस बात ने उन्हें बहुत परेशान किया था। जब लोगों ने उनकी अजीबो-गरीब फोटो लगाई और अनाप शनाप लिखने लगे थे।'

अगर आपको याद हो तो साल 2012 में भी ऐसी ही कुछ अफवाहें फैल गई थी कि अनुष्का ने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। उस दौरान फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला में अनुष्का के होंठ बदमाश कंपनी से बिल्कुल अलग दिख रहे थे। इसके बाद ये खबर और पुख्ता हो गई जब अनुष्का रणबीर कपूर के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन को हॉस्ट करने पहुंची। हालांकि अनुष्का के प्रवक्ता एक बार फिर से इन खबरों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। अनुष्का काफी समय से फिल्मों में नहीं आईं हैं। वे करण जौहर के शो में फिल्म बॉम्बे वेलवेट की प्रमोशन के लिए आएंगी।

अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर