विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हां, विराट मुझसे मिलने आते हैं'-अनुष्का शर्मा

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2013 09:59 AM (IST)

इस साल बॉलीवुड में एक और प्यार के रिश्ते की पनपने की खबरें आ रही थी, लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनपर विराम लगा दिया है। जी हां अनुष्का ने पहले ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल बॉलीवुड में एक और प्यार के रिश्ते की पनपने की खबरें आ रही थी, लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनपर विराम लगा दिया है। जी हां अनुष्का ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इसी नाते वे उनसे मिलने आते-जाते रहते हैं। दोनों के बीच ऐसा वैसा कुछ भी नहीं चल रहा है।

अनुष्का ने बॉलीवुड में पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे और विराट हमेशा मिलते रहते हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उनके पड़ोसियों के पास कोई और काम नहीं है इसलिए वे यही सब देखते रहते हैं कि उनके घर में देर रात तक कौन आता-जाता रहता है। उन्होंने कहा कि 'अगर वे लोग ऐसा करते हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। मैं और विराट किसी भी रिश्ते में नहीं हैं। यही नहीं हम तो डेटिंग भी नहीं कर रहे हैं।'

पढ़ें : अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, विराट सिर्फ दोस्त हैं

विराट के बारे में उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे इंसान हैं, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। अनुष्का ने अर्जुन कपूर की हालिया बातों को मजाक में लिया और कहा कि अर्जुन उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों इससे आगे कभी सोच भी नहीं सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में कहा था कि अगर अनुष्का और उनकी शादी होती है तो यह बेहतरीन जोड़ी बनेगी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक में उड़ा दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर