विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का ने 'एनएच10' के बाद की इस दूसरी प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Feb 2016 01:56 PM (IST)

पिछले साल अनुष्का शर्मा की पहली प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' रिलीज हुई थी और अब उन्होंने अपनी दूसरी प्रोडक्शन फिल्म की भी घोषणा कर दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन के फील्ड में भी अनुष्का शर्मा हाथ आजमा चुकी हैं और इसमें वो कामयाब भी रही है। पिछले साल उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' रिलीज हुई थी, जो दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही समीक्षकों की सराहना पाने में भी कामयाब रही थी।

प्रियंका के पास नहीं है वक्त, 'जय गंगाजल' के प्रमोशन में अकेले पड़े प्रकाश झा

अब अनुष्का ने अपनी दूसरी प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लाैरी' (Phillauri) की घोषणा कर दी है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसे अनुष्का फॉक्स स्टार स्टुडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। इसमें वो पहली फिल्म की तरह एक्टिंग करती भी नजर आएंगी और इस बार उनके अपोजिट सिंगर-एक्टर दलजीत दोसांज व 'लाइफ ऑफ पाई' के सूरज शर्मा दिखेंगे।

यह फिल्म पंजाब के फिल्लौर शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसका निर्देशन अंशाई लाल करेंगे। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी। फॉक्स स्टार स्टुडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि अनुष्का शर्मा अद्भुत अभिनेत्री हैं और अपनी पहली साहसिक फिल्म से साबित कर चुकी हैं कि वो एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं। हम उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल में फ्लोर पर होगी।

इस ऐतिहासिक मैच के साथ ही धोनी पर बन रही फिल्म का हो जाएगा अंत