विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिख गए ऑस्ट्रेलिया के तेवर, पिट गए अनुष्का के देवर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 Mar 2015 09:20 PM (IST)

अभी तक जिस अनुष्‍का शर्मा और उनके टीम इंडिया के 'देवरों' की सोशल मीडिया पर खूब धूम मची हुई थी, उन्‍हीं का अब लोग चुटीले अंदाज में मजाक भी उड़ाने लगे हैं। पहले यह स्‍लोगन खूब हिट हुआ कि 'अब ऑस्‍ट्रेलिया देखेगी इंडिया के तेवर, जब उनको धोएंगे, अनुष्‍का शर्मा

News Article Hero Image

मुंबई। अभी तक जिस अनुष्का शर्मा और उनके टीम इंडिया के 'देवरों' की सोशल मीडिया पर खूब धूम मची हुई थी, उन्हीं का अब लोग चुटीले अंदाज में मजाक भी उड़ाने लगे हैं।

विराट की खराब परफॉर्मेंस ने तोड़ा अनुष्का का दिल

पहले यह स्लोगन खूब हिट हुआ कि 'अब ऑस्ट्रेलिया देखेगी इंडिया के तेवर, जब उनको धोएंगे, अनुष्का शर्मा के 10 देवर।' मगर भारत के मैच से हाथ निकलता देख अब यह स्लोगन चलने लगा है 'पड़ गए रनों के लाले, धो रहे धवन के साले। दिख गए ऑस्ट्रेलिया के तेवर, पिट गए अनुष्का के देवर।'

भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देख टेंशन में आए शाहरुख

अनुष्का के सिडनी पहुंचते ही सोशल मीडिया पर उनके और विराट पर जोर-शोर से चर्चा होने लगी। लोगों ने टीम इंडिया के खिलाडि़यों को अनुष्का का देवर तक बना दिया। मगर पहले विराट ने एक रन पर आउट होकर अनुष्का समेत सभी का दिल तोड़ दिया और फिर एक-एक कर उनके सभी देवर भी तेवर दिखाने में नाकाम रहे।

सोशल मीडिया पर छा गए अनुष्का के दस देवर!