विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सपेरिमेंट से नहीं डरती अनुष्का, फ़िल्म दर फ़िल्म अपना रही है नया Challenge

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 05:28 PM (IST)

बड़े कलाकार का को-स्टार होना अपने आप में एक बड़ा प्रेशर है मगर, धीरे-धीरे अनुष्का ने इस प्रेशर को अपना दोस्त बना लिया और आगे बढ़ती रहीं।

एक्सपेरिमेंट से नहीं डरती अनुष्का, फ़िल्म दर फ़िल्म अपना रही है नया Challenge
एक्सपेरिमेंट से नहीं डरती अनुष्का, फ़िल्म दर फ़िल्म अपना रही है नया Challenge

मुंबई। अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकरीबन 10 साल पूरे हो चुकें हैं। और इन सालों में उन्होंने अपने आपको सिर्फ़ आगे बढ़ाया है। अनुष्का उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों ख़ान के साथ फ़िल्में की हैं। 

अगर गौर से अनुष्का के फ़िल्मी करियर को देखें तो आपको पता चलेगा कि इन बीतें सालों में अनुष्का ने अपनी फ़िल्मों में तरह-तरह के रोल किये हैं। एक से बढ़ कर एक रोल और वो भी चैलेंजिंग! बॉलीवुड के किंग ख़ान के साथ डेब्यू करना आसान नहीं हुआ होगा। इतने बड़े कलाकार का को-स्टार होना अपने आप में एक बड़ा प्रेशर है। मगर धीरे-धीरे अनुष्का ने इस प्रेशर को अपना दोस्त बना लिया और आगे बढ़ती रहीं।

यह भी पढ़ें: Box Office:शुआई जिआओ बाबा, एक और रिकॉर्ड बनाएंगे गीता बबीता के पापा 

अपनी डेब्यू फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में एक सिंपल सी लड़की का किरदार निभाने के बाद जब अनुष्का ने 'बैंड बाजा बारात' साइन की तो हर कोई इस नए चेहरे को देखने के लिए एक्साइट था। हर कोई यही सोच रहा था कि SRK के साथ फ़िल्मी डेब्यू के बाद अनुष्का क्या कमाल दिखाएंगी। मगर, अनुष्का सभी की उम्मीदों पर खरी उतरीं, उन्होंने इस फ़िल्म में वेडिंग प्लानर का किरदार निभाया। इसके बाद मानों वेडिंग प्लानर के प्रोफ़ेशन को प्रमोशन मिल गया हो।

फ़िल्ममेकर! जी हां, शाह रुख़ के साथ अनुष्का की दूसरी फ़िल्म 'जब तक है जान' में अनुष्का डाक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकर के किरदार में नज़र आई जो डिस्कवरी चैनल के लिए काम करती थी। यश चोपड़ा की इस आख़री फ़िल्म में अनुष्का शर्मा ने फ़िल्ममेकर का किरदार निभाया था जो बहुत कम अभिनेत्रियां निभातीं हैं पर अनुष्का ने इस फ़िल्म में हाथ में कैमरा लेकर एक बिंदास लड़की का किरदार निभा कर सबका दिल जीत लिया।

फिर अनुष्का ने एक और एक्सपेरिमेंट किया और यह था आमिर ख़ान के साथ फ़िल्म 'PK' में रिपोर्टर का किरदार निभाना। किरदार के साथ साथ अब अनुष्का अपने लुक्स पर भी एक्सपेरिमेंट करने लगी थी। शोर्ट हेयर, लूज़ जीन्स और हाथ में माइक लिए, न्यूज़ चैनल के बड़े शो की एंकर बनी अनुष्का के किरदार को लोगों ने ख़ूब पसंद किया। 

फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास रंग नहीं दिखाया मगर, बात की जाए अनुष्का की तो एक बार फिर उन्होंने अपनाया एक नया और हटके किरदार। इस फ़िल्म में अनुष्का रोज़ी नाम की जैज़ सिंगर के रूप में नज़र आई थी।

यह भी पढ़ें: Spooky Looks: जब इन ख़ूबसूरत 'परियों' को देखकर निकली होगी आपकी चीख 

और लगता है एक्सपेरिमेंट से अनुष्का का पेट कभी नहीं भरा इसके बाद उन्होंने चुना डांसर का प्रोफ़ेशन! फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' में अनुष्का एक डांसर के रूप में नज़र आई जहां उन्होंने अपने डांस का बेहतरीन जलवा दिखाया और एक बार फिर अपने आपको परफेक्ट अभिनेत्री के रूप में साबित किया। 

अब बारी आई बॉलीवुड के एक और ख़ान की, सलमान ख़ान! और इस बार अनुष्का बनी रेसलर! जी हां, हम बात कर रहे हैं फ़िल्म 'सुल्तान' की। अपने आपको रेसलर के किरदार में भी अनुष्का ने बहुत अच्छी तरह पेश किया था। तो, देखा जाए तो अनुष्का ने ऑनस्क्रीन कई प्रोफ़ेशन निभाए हैं, सिंगर, डांसर, रेसलर, रिपोर्टर...! 

फ़िलहाल वो एक बार फिर शाह रुख़ के साथ फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखाई देने वाली है जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इसके अलावा अनुष्का के हाथों में फ़िल्म 'परी', शाह रुख़ और कटरीना के साथ एक और फ़िल्म है जिसमे SRK बौने का किरदार निभा रहे हैं। बेस्ट ऑफ़ लक अनुष्का!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।