विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा हो गईं इतनी नाराज कि दे डाली ये धमकी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 09:40 AM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर कहा है कि वो उन लोगों को ब्लॉक कर देंगी जो उनके साथ बेहुदा बात करते हैं। अनुष्का से पहले कई और फिल्मी सितारे इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अनुष्का ने लोगों से

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर कहा है कि वो उन लोगों को ब्लॉक कर देंगी जो उनके साथ बेहुदा बात करते हैं। अनुष्का से पहले कई और फिल्मी सितारे इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं।

सैफ ने कट्रीना के बारे में कुछ ऐसा कहा कि करीना गईं चौंक!

अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अनुष्का ने लोगों से सही तरीके से पेश आने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो उन्हें ब्लॉक कर देंगी।

अनुष्का ने ट्वीट किया, 'मैं अपने ट्विटर को ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हूं। इसलिए मैं उन लोगों को ब्लॉक कर दूंगी जो गैर-जिम्मेदारी के साथ बकवास करेंगे।'

अनुष्का के ट्वीट पर मजाक करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा मुझे ब्लॉक मत करना।' इसके बाद अनुष्का ने कहा, 'नहीं, कभी नहीं सर।'

खैर अनुष्का, अमिताभ बच्चन को तो ब्लॉक नहीं करेंगे लेकिन अगर आप अनुष्का के ट्वीट्स पर रिप्लाई करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं।

इन शब्द से टल सकती है भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स'!