विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान पर रहमान को आया गुस्‍सा, ले लिया ये बड़ा फैसला

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 11 May 2016 04:54 PM (IST)

आमिर खान से नाराज होकर एआर रहमान ने बड़ा फैसला ले लिया है और यह 'दंगल' के बाद उनकी अगली फिल्‍म से जुड़ा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म कौन होगी, इस बारे में सब कुछ फाइनल हो गया है। 'दंगल' की शूटिंग खत्म होने के बाद वो जल्द ही अगली फिल्म की टीम के साथ प्री-प्रोडक्शन व विचार-विमर्श शुरू कर देंगे। यह उनके पूर्व मैनेजर की फिल्म है, जिसका टाइटल है 'सीक्रेट सुपरस्टार'। हालांकि फ्लोर पर जाने से पहले ही यह फिल्म मुश्किल में घिर गई है।

ऐश्वर्या के साथ कपिल ने किया फ्लर्ट तो अभिषेक ने ले लिया बदला

खबर है कि म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने इस फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया है, जो साउंडट्रैक पर काम कर रहे थे। उनके साथ ही प्रसून जोशी ने भी 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए काम करने से इंकार कर दिया है और इसकी वजह आमिर खान को बताया जा रहा है।

शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने बता ही दिया कब बनेंगी वो दुल्हन

दरअसन, सूत्रों का कहना है कि रहमान इस फिल्म को लेकर चल रही प्रक्रियाओं से नाराज हैं। प्रसून जोशी के साथ मिलकर वो पिछले करीब एक साल से साउंडट्रैक पर काम कर रहे थे, मगर आमिर खान के पास अब भी उनके साथ बैठकर गाने सुनने का समय नहीं था। इसलिए काम में कोई प्रगति नहीं दिख रही थी। इसी वजह से रहमान को गुस्सा आ गया और ऐसे में उन्होंने प्रसून जोशी के साथ मिलकर यह फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया, क्योंकि अब वो और अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।

जानिए सोनल सहगल के लिए इस साल कान फिल्म फेस्टिवल क्यों है इतना खास