विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरबाज खान ने कुबूला 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ अपने रिश्ते का सच!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 06:31 PM (IST)

फिल्म 'फ्रीकी अली' में भी अरबाज खास किरदार निभा रहे हैं। अरबाज़ ने यह भी बताया है कि वो दबंग के तीसरे हिस्से की तैयारी में लगे हुए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ दिन पहले अरबाज़ खान के साथ उनकी दोस्त येलो मेहरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन्हें लेकर ये भी खबरें उड़ने लगी थीं कि अरबाज़ खान अब इस लड़की को डेट कर रहे हैं।

अरबाज़ ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में इन बातों से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कहा- ''वो मेरी काफी पुरानी दोस्त हैं, और मैं उसे कई सालों से जानता हूं। किसी के साथ सेल्फी खिंचवा लेने का ये मतलब नहीं होता है कि आप उस लड़की के साथ रिलेशन में हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि इस तरह की खबरों से किसी का भी नाम ख़राब किया जाना गलत है। सच तो ये है कि मैं जब भी गोवा जाता हूं तो येलो से मिलता ही हूं।''

बार-बार देखो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है सबसे ज्यादा एक्सपेरीमेंट

अरबाज़ ने कहा है, कि वो 2016 में काफी प्रोजेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक तेलगू फिल्म में भी काम किया है। साथ ही वो हिंदी फिल्म 'ये तो टू मच हो गया' और 'तेरा इंतज़ार में' नजर आएंगे।

सलमान खान का साथ छूटते ही बिकिनी पर उतर आईं कटरीना कैफ, देखें तस्वीरें

फिल्म 'फ्रीकी अली' में भी अरबाज खास किरदार निभा रहे हैं। अरबाज़ ने यह भी बताया है कि वो दबंग के तीसरे हिस्से की तैयारी में लगे हुए हैं।