विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन अर्पिता के मां बनने पर अरबाज खान ने दी यह प्यारी प्रतिक्रिया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 05 Apr 2016 01:50 PM (IST)

खान बंधुओं की चहेती बहन अर्पिता ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पूरे खान परिवार में खुशी का माहौल है।

News Article Hero Image

मुंबई। खान बंधुओं की चहेती बहन अर्पिता ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पूरे खान परिवार में खुशी का माहौल है। हालांकि अर्पिता भले ही अब मां बन गई हों, मगर अरबाज खान की नजर में उनके लिए वो अब भी बच्ची ही हैं।

सुनील शेट्टी की बेटी के साथ अफेयर पर अर्जुन कपूर का ये है कहना

अरबज ने एक इवेंट के मौके पर कहा कि हम बेहद खुश हैं, मगर अर्पिता हमारे लिए अब भी बच्ची हैं। अब वह एक प्यारे बच्चे की मां बन गई हैं। हमारे परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। 2014 में हैदराबाद स्थित आलिशान फलकनुमा पैलेस में अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई थी।

दोनों ने अपने बेटे का नाम आहिल रखा है, जिसके जन्म लेने के बाद आयुष ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इसका खुलासा किया था। भांजे के साथ सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल भी हो चुकी हैं। इनमें एक में वो आहिल का माथा चूमते नजर आए हैं। ये तस्वीरें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की हैं, जहां अर्पिता ने अपने बेटे को जन्म दिया था।

अनुष्का को नहीं रहा विराट पर भरोसा, कहा-दोबारा तोड़ देगा दिल!

अरबाज ने इस मौके पर अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'दबंग' के तीसरे पार्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो 'दबंग 3' पर अगले साल काम शुरू करेंगे, क्योंकि सलमान खान इस साल 'सुल्तान' और अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं। अरबाज के मुताबिक, वो कोई निश्चित समय ताे नहीं बता सकते, मगर अगले साल 'दबंग 3' पर जरूर काम शुरू हो जाएगा।