विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अब भी एक-दूसरे से बात नहीं करती दीपिका और प्रियंका?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 19 Jul 2015 11:49 AM (IST)

कहते हैं कि बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती और अगर दोस्त हैं तो ज्यादा ये दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल सकती। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी है। हाल ही में उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का टीजर रिलीज हुआ

News Article Hero Image

मुंबई। कहते हैं कि बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती और अगर दोस्त हैं तो ज्यादा ये दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल सकती।

'बजरंगी भाईजान' को टैक्स फ्री कराना चाहते हैं सलमान खान

कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी है। हाल ही में उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का टीजर रिलीज हुआ है। तो अब एक बार फिर से दोनों एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर बात शुरू हो गई है।

कुछ वक्त पहले भी खबरें आईं थी कि दोनों एक-दूसरे की मौजूदगी को पसंद नहीं करती हैं और सेट पर दोनों के बीच बेहद कम बात होती है।

अब हम तो यही सोच रहे हैं कि क्या दोनों के बीच ये सिलसिला अब भी चल रहा है या कोल्ड वॉर खत्म हो गया है।

दीपिका और प्रियंका फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

ऐशा देओल ने की डबल मीनिंग बात, कहा - सुपरवुमेन नहीं मेरी मां