विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हीरोइन पर आया सुरेश रैना का दिल!

By Edited By:
Updated: Tue, 22 Jul 2014 04:18 PM (IST)

विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में टीम इंडिया के होटल में अनुष्का शर्मा के रुकने से दोनों के इश्क की जमकर चर्चा हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में टीम इंडिया के होटल में अनुष्का शर्मा के रुकने से दोनों के इश्क की जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर बॉलीवुड की एक हीरोइन से गुपचुप इश्क लड़ा रहा है।

ये क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया का धुआंधार बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। खबर है कि रैना को अभिनेत्री श्रुति हासन से प्यार हो गया है। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

दोनों के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि अभी उनके रिश्ते की शुरुआत हुई है इसलिए रैना और श्रुति दोनों ही फिलहाल अपने रिलेशनशिप को बाहर नहीं लाना चाहते। एक खबरी का यह भी कहना है कि अगर ये रिश्ता सुर्खियों में आएगा तो दोनों का ही ध्यान अपने काम से भटक सकता है। रैना अपना पूरा फोकस टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने पर करना चाहते हैं और श्रुति का इरादा पूरा ध्यान अपने फिल्म करियर पर लगाने का है।

श्रुति जाने-माने अभिनेता कमल हासन की बेटी है।

पढ़ें: श्रुति हासन का पीछा करने वाला गिरफ्तार

पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर के साथ विदेशी दौरे पर गर्लफ्रेंड, पहली बार