विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 लाख फैंस के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर की सेल्फी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 30 Jul 2015 04:27 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजकल सातवें आसमान पर हैं। भला वो खुश कैसे न हों, ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.5 मिलियन (15 लाख) जो हो गई है। फॉलोअर्स की संख्या इतनी ज्यादा होने की खुशी में अर्जुन ने अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजकल सातवें आसमान पर हैं। भला वो खुश कैसे न हों, ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.5 मिलियन (15 लाख) जो हो गई है।

नवाजुद्दीन की फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' में देखें ये हैं कौन

फॉलोअर्स की संख्या इतनी ज्यादा होने की खुशी में अर्जुन ने अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, '1.5 मिलियन के लिए सेल्फी तो बनती है। कभी न होने से बेहतर है देर हो जाना। वैसे वो कि एंड का है और कुछ नहीं।'

फिल्म 'इशकजादे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

वो जल्द ही करीना कपूर के ऑपोजिट आर बाल्कि की अगली फिल्म 'की एंड का' में काम करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के नाम की घोषणा की गई है। इस फिल्म में वो एक घरेलू पति के रोल में होंने जबकि करीना एक कामकाजी महिला का किरदार निभाएंगी।

करीना और अर्जुन बनेंगे एक-दूसरे के 'की एंड का'