विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने किया अपनी मां को याद, बॉलीवुड सलेब्स ने भी दिखाया प्यार

By ShikhasEdited By:
Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:08 PM (IST)

अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही इमोशनल कैप्शन लिखा है, "Come back na, please"

अर्जुन कपूर ने किया अपनी मां को याद, बॉलीवुड सलेब्स ने भी दिखाया प्यार
अर्जुन कपूर ने किया अपनी मां को याद, बॉलीवुड सलेब्स ने भी दिखाया प्यार

मुंबई। अर्जुन कपूर अपनी मां से बेहद करीब है और यह हर कोई जानता है। अर्जुन अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। और एक बार फिर उन्होंने अपना मां मोना शौरी कपूर को याद किया हैं जिनका देहांत कैंसर से लड़ते हुए हुआ था।

अर्जुन ने अपनी मां के साथ यह तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ बहन अन्शुला कपूर भी हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही इमोशनल कैप्शन लिखा है, "Come back na, please" अर्जुन की मां मोना का देहांत साल 2012 में हुआ था जिनके नाम पर मुंबई का सबसे मशहूर फ्यूचर स्टूडियो भी बना हुआ है। अर्जुन के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके फैन्स ने भी उन्हें अपना प्यार जताया।

इसे भी पढ़ें- दबंग सलमान ख़ान को भी लगता है डर, इनके सामने हो जाती है बोलती बंद

रितेश देशमुख, हुमा कुरैशी, जैकलिन फर्नांडिस और वरुण धवन ने उनके इस पोस्ट का रिप्लाई दिया।