विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाइट की लेटलतीफी बनी अर्जुन और सोनाक्षी के लिए मुसीबत

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 31 Dec 2014 11:05 AM (IST)

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अलग-अलग शहरों में अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' को प्रमोट कर रहे हैं। रविवार की शाम उन्हें बेंगलूर में होने वाले एक फैशन इवेंट में पहुंचना था। लेकिन उनकी फ्लाइट करीब चार घंटे लेट हो गई, जिसके चलते उन्हें शो में जाने का प्लान टालना

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अलग-अलग शहरों में अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' को प्रमोट कर रहे हैं। रविवार की शाम उन्हें बेंगलूर में होने वाले एक फैशन इवेंट में पहुंचना था। लेकिन उनकी फ्लाइट करीब चार घंटे लेट हो गई, जिसके चलते उन्हें शो में जाने का प्लान टालना पड़ा।

जब बिपाशा ने जॉन अब्राहम पर टाला सवाल

एक सूत्र ने बताया, 'प्रमोशनल प्लान के मुताबिक उन्हें शहर में होने वाले एक शो में शो स्टॉपर बनना था। लेकिन फ्लाइट के देरी से चलने के कारण वो नहीं पहुंच सके।'

पढ़ें: सलमान को आया गुस्सा और रोने लगी सोनाक्षी

जब आयोजकों को इस बारे में पता चला तो उन्हें तुरंत कैटवॉक कोरियोग्राफी में बदलाव करना पड़ा क्योंकि इतने कम समय में वो किसी और को शो स्टॉपर नहीं बना सकते थे।

ये है बॉलीवुड सितारों का सीक्रेट न्यू ईयर प्लान!

'तेवर' के एक क्रू मेंबर ने बताया, 'अर्जुन और सोनाक्षी ने दोपहर की फ्लाइट लेने का फैसला किया जो दो घंटे देरी से चलनी थी। बाद में उन्हें पता चला कि वो 7 बजे से पहले उड़ान नहीं भरेगी। उनके लिए शो के लिए समय पर पहुंचना नामुमकिन था। इसके अलावा उन्हें सोमवार को लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी। इसलिए उन्हें बेंगलूर का प्लान कैंसल करना पड़ा और इसके लिए आयोजकों से माफी भी मांग ली।'

देखिए अर्जुन कपूर का हमशक्ल, जिसे देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

दोनों ने सोशल मीडिया पर भी माफी मांगी। अर्जुन ने ट्वीट किया, 'हे बेंगलूर, हमें दुख हो रहा है कि हम वहां आकर आपको अपने तेवर नहीं दि्खा सके। फ्लाइट की परेशानी थी।' सोनाक्षी ने पोस्ट किया, 'बेंगलूर के लिए 3.15 बजे की फ्लाइट लेनी थी, जो 5.45 बजे तक के लिए टाल दी गई और फिर 7 बजे के लिए। हमने आपके साथ डेट मिस कर दी। लेकिन हम जल्द ही बेंगलूर आएंगे।'

दर्शक टीवी पर नहीं देख पाएंगे पीके?