विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण को इस नाम से बुलाते हैं रणवीर सिंह, अर्जुन ने खोला राज़ !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 14 Dec 2016 05:47 PM (IST)

अर्जुन और रणवीर की दोस्ती को बॉलीवुड में ख़ास मानी जाती हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर खूब मस्ती भी करते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह की दीपिका पादुकोण से आशिक़ी किसी से छिपी नहीं है लेकिन एक बात अब तक लोगों को नहीं पता थी और वो ये कि रणवीर सिंह आखिर दीपिका को किस प्यार भरे नाम से बुलाते हैं। अर्जुन कपूर ने ये राज़ भी खोल दिया है।

सबसे पहले सुन लीजिए वो नाम। रणवीर सिंह, दीपिका को - बूबू - कह कर बुलाते हैं। अब इस प्राइवेट बात की जानकारी सबको रणवीर या दीपिका तो देने से रहे तो ऐसे में रणवीर के गुंडे वाले दोस्त अर्जुन कपूर ने इसका खुलासा कर दिया है। नेहा धूपिया के वॉयस चैट शो ' नो फ़िल्टर नेहा ' में इस बार अर्जुन कपूर आये थे। शो में जब नेहा ने पूछा कि अगर उन्हें रणवीर सिंह और दीपिका ने से किसी को चुनना हो तो किसे चुनेंगे , अर्जुन ने कहा - रणवीर को , लेकिन उन्हें ये बात पता है कि रणवीर से अगर ये सवाल किया गया तो वो अर्जुन का नाम नहीं लेंगे। साथ ही अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन ने कहा कि रणवीर तो हमेशा ही किसी और की बजाय ' बूबू ' को अपने लिए चुनेगा। बाद में उन्होंने बूबू शब्द का भी खुलासा कर दिया और ये बताया कि रणवीर प्यार से दीपिका को बूबू कहते हैं।

ग़म और ख़ुशी के 15 साल, जानिए ये 15 दिलचस्प बातें

अर्जुन और रणवीर की दोस्ती को बॉलीवुड में ख़ास मानी जाती हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर खूब मस्ती भी करते हैं। अर्जुन ने रणवीर के साथ फिल्म गुंडे में काम किया था जिसमें दोनों को काफी पसंद किया गया।