विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता के लिए डाकू भी बनने को तैयार अर्जुन कपूर!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Wed, 04 Mar 2015 01:52 PM (IST)

'तेवर' दिखाने के बाद बाेनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर को लेकर एक और फिल्‍म प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं। उनकी यह फिल्‍म एक किताब पर बेस्‍ड होगी और वो किताब है 'द कनफेशन ऑफ सुल्‍ताना डाकू'। इसके लिए बोनी कपूर ने इस किताब के राइट्स भी खरीद लिए

News Article Hero Image

मुंबई। 'तेवर' दिखाने के बाद बाेनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर को लेकर एक और फिल्म प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं। उनकी यह फिल्म एक किताब पर बेस्ड होगी और वो किताब है 'द कनफेशन ऑफ सुल्ताना डाकू'। इसके लिए बोनी कपूर ने इस किताब के राइट्स भी खरीद लिए हैं।

इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे हरभजन और गीता!

बोनी की पिछली फिल्म 'तेवर' जहां एक छोटे कस्बे पर अाधारित थी, वहीं अगली फिल्म के बैकग्राउंड में देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश होगा। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में अर्जुन हीरो नहीं, बल्कि एक डाकू के रोल में नज़र आएंगे।

सनी को इंप्रैस करने के लिए ये भी करना पड़ा जय को!

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब अर्जुन किसी फिल्म में ग्रे शेड्स में नज़र अाएंगे। पिछले साल उन्होंने अपनी फिल्म 'गुंडे' में एक गुंडे का राेल निभाया था। अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' में भी वो एक राउडी अवतार में नज़र अाए थे। देखते हैं इस बार वो एक डाकू बनकर क्या गुल खिलाते हैं। फिलहाल बोनी को इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन निर्देशक की तलाश है।

रानी मुखर्जी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार