विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए तैयारियां की शुरू

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 Jan 2016 01:30 PM (IST)

अर्जुन कपूर ने पुष्टि कर दी है कि वो मोहित सूरी की अगली फिल्‍म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आएंगे। जबकि इस महीने की शुरुआत में श्रद्धा कपूर के फीमेल लीड रोल में नजर आने की खबर सामने आ चुकी है।

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर ने पुष्टि कर दी है कि वो मोहित सूरी की अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आएंगे। जबकि इस महीने की शुरुआत में श्रद्धा कपूर के फीमेल लीड रोल में नजर आने की खबर सामने आ चुकी है। यह फिल्म चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बेस्ड है। टाइटल भी नॉवेल के नाम पर ही रखा गया है।

कट्रीना से ब्रेकअप की रणबीर को चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत!

अर्जुन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपने रोल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं 'हाफ गर्लफ्रेंड' करने के लिए कमिटेड हूं। मैं इसके लिए अगले ढाई महीने तक तैयारियां करूंगा और इसके बाद शूटिंग शुरू करूंगा।'

अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप

आपको बता दें कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' एक बिहारी लड़के माधव की लव स्टोरी पर बेस्ड है, जिसे हाई सोसाइटी और इंग्लिश बोलने वाली रिया से प्यार हो जाता है। मगर रिया की कमिटमेंट में कोई दिलचस्पी नहीं होती है और इसलिए माधव की हाफ गर्लफ्रेंड बन जाती है। इस फिल्म की शूटिंग बिहार, दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क में भी होगी।