विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने इस फिल्म के लिए ली खास ट्रेनिंग

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 05 Nov 2014 09:05 AM (IST)

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नज़र आएंगे। अर्जुन फिल्म में एक छोटे शहर में रहने वाले पिंटू नाम के लड़के के किरदार में हैं जो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। अब अगर बात सलमान खान की है तो जाहिर सी बात है

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नज़र आएंगे। अर्जुन फिल्म में एक छोटे शहर में रहने वाले पिंटू नाम के लड़के के किरदार में हैं जो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। अब अगर बात सलमान खान की है तो जाहिर सी बात है कि दर्शकों को तेवर तो नज़र आएंगे ही।

इसलिए अर्जुन ने भी फिल्म के एक कबड्डी सीन में जमकर अपने तेवर दिखाए। सुनने में आया है कि इस सीन के लिए असली कबड्डी खिलाड़ियों को लाया गया था।

बताया जा रहा है कि शूट से पहले अर्जुन ने 25 दिनों तक असली कबड्डी खिलाड़ियों से ट्रेनिंग ली थी। अर्जुन के पापा बोनी कपूर के ऑफिस के पीछे बने गार्डन में एक पिच तैयार की गई, जहां अर्जुन को ट्रेनिंग दी मिली।

'तेवर' 2003 में आई तेलगू फिल्म 'ओक्कड़ू' की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं जबकि बोनी और उनके भाई संजय कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म 9 जनवरी 2015 को रिलीज होगी।

पढ़ेंः क्या अर्जुन कपूर ने लिया है बैंक लोन?

पढ़ेंः ये क्या! जया बच्चन ने बताया बेटे की फिल्म को बेतुकी