विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, अमिताभ ने सिखाया सबक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 09:52 PM (IST)

अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्‍ट किया और उसमें ऐसे शब्‍द का इस्‍तेमाल किया कि अमिताभ बच्‍चन ने उन्‍हें निशाने पर ले लिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। क्या आपने कभी अमिताभ बच्चन को किसी को निशाना बनाते देखा है, वो भी इतने हल्के-फुल्के अंदाज में। मगर उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ किया है, जिसे शायद वो जिंदगी भर याद रखेंगे। हुआ ही कुछ ऐसा है। वो कहते हैं ना, कुछ भी बोलते या लिखते हुए जरा सी चूक से अर्थ का अनर्थ हो जाता है।

शाहरुख ने बतार्इ असली वजह, सलमान से क्यों नहीं ली टक्कर

अर्जुन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने अपने मन का हाल बयां करते हुए एक ट्वीट किया। अब इस ट्वीट में अर्जुन से ऐसी क्या गलती हो गई, वो आप उनका ट्वीट देखकर खुद समझ जाएंगे। उन्होंने इस ट्वीट में F शब्द का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया कि अमिताभ को उन्हेंं निशाने पर लेने का मौका मिल गया।

अब आप तो जानते ही हैं कि अमिताभ सोशल मीडिया पर कितना सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनकी नजर अर्जुन के ट्वीट पर पड़ गई और फिर क्या उन्होंने उनकी बैंड बजा दी। मगर चूंकि अर्जुन यंग एक्टर हैं तो अमिताभ ने भी यंग अंदाज में ही उन्हें सलाह दे दी।

इस पर अर्जुन ने भी उनकी सलाह मानते हुए यह ट्वीट किया। आपको बता दें कि दोनों एक्टर हाल ही में फिल्म 'की एंड का' में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जया बच्चन भी अतिथि की भूमिका में दिखी थीं।