विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अर्जुन कपूर को कभी हील्स में डांस करते देखा है?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 29 Jun 2015 11:31 AM (IST)

अर्जुन कपूर लाखों दिलों के चहेते हैं और उनका मजाकिया अंदाज सभी को पसंद आता है। लेकिन क्या हो जब वो मस्ती की इस हद तक पहुंच जाएं कि अपने जूते उतारकत हाई हील्स पहन लें। आप शायद सोच रहे होंगे कि भला अर्जुन ऐसा क्यों करेंगे लेकिन ऐसा उन्होंने

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर लाखों दिलों के चहेते हैं और उनका मजाकिया अंदाज सभी को पसंद आता है। लेकिन क्या हो जब वो मस्ती की इस हद तक पहुंच जाएं कि अपने जूते उतारकत हाई हील्स पहन लें।

डिप्रेशन से बाहर आने के लिए प्रीतम ने की सलमान की फिल्म

आप शायद सोच रहे होंगे कि भला अर्जुन ऐसा क्यों करेंगे लेकिन ऐसा उन्होंने किया है। जी हां, और वो भी अकेले में नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स शोज में से एक आईफा अवॉर्ड्स में।

दरअसल इस अवॉर्ड में कई बॉलीवुड हस्तियों को अनोखे और अजीबो-गरीब चैलेंज दिए गए थे तो भला अर्जुन कपूर को कैसे बख्शा जाता।

अर्जुन को ये चैलेंज किसी और ने नहीं बल्कि 'इशकजादे' में उनकी को-स्टार रहे परिणीति चोपड़ा और एक्टर आयुष्मान खुराना ने दिया। दोनों ने अर्जुन को हील्स पहनकर डांस भी करने के लिए कहा। अर्जुन भी पीछे नहीं थे, उन्होंने झट से चैलेंज मान लिया और हाई हील्स पहनकर परिणीति और आयुष्मान के साथ सनी लियोन के गाने 'देसी लुक' पर डांस करना शुरू कर दिया।

गाना खत्म होते ही आयुष्मान और परिणीति ने अर्जुन से पूछ लिया कि उन्हें बार्बी बनकर कैसा लग रहा है। अर्जुन ने कहा कि वो हील्स पहनकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तरह खुद को लंबा महसूस कर रहे हैं।

और कमाल की बात ये थी कि अर्जुन को हील्स में किसी तरह की दिक्कत भी नहीं आई।

आईफा अवार्ड जून में मलेशिया के कुआलालंपुर में हुआ था। ये 28 जून को रात आठ बजे कलर्स टीवी पर आएगा।

'पीकू' के ईयरिंग्स को हमेशा के लिए हथियाना चाहती हैं दीपिका