विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर इस फिल्‍म का देखेंगे फर्स्‍ट-डे फर्स्‍ट शो!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 23 Jun 2015 11:06 AM (IST)

अर्जुन कपूर बॉलीवुड स्‍टार सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्‍हें फिल्‍म इंडस्‍ट्री में लाने का श्रेय भी सलमान को ही जाता है। सलमान के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अर्जुन की फिल्‍म 'तेवर' में एक गाना ही सलमान को डेडिकेट था। अर्जुन

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर बॉलीवुड स्टार सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय भी सलमान को ही जाता है। सलमान के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अर्जुन की फिल्म 'तेवर' में एक गाना ही सलमान को डेडिकेट था। अर्जुन ने सलमान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट-डे फर्स्ट शो देखने की योजना बनाई है।

इस डांस रियलिटी शो में शाहिद कपूर लेंगे माधुरी दीक्षित की जगह

अर्जुन कपूर ने कहा, 'जब से मैंने 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर देखा है, मैं फिल्म देखने के लिए बेताब हूं। मुझे लगता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लाखों लोग फिल्म का पहला शो देखने के लिए थिएटर पहुंचेंगे जिनमें से मैं भी एक हूं।'

जैकलीन मलेशिया में पूरा करने वाली हैं अपनी मां का ये सपना

बता दें कि सलमान और अर्जुन कपूर में बहुत गहरा रिश्ता है। सलमान ने ही अर्जुन को अपना वजन कम करने के लिए प्रेरित किया था। अर्जुन के पिता बॉनी कपूर से भी सलमान के बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। सलमान और बॉनी कपूर ने 'वांटेड' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्में दी हैं।