विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर की बात का अर्जुन ने दिया ये ' नॉन-वेजीटेरियन' जवाब

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 02:16 PM (IST)

अब अर्जुन के इस करारे जवाब का मतलब आप लगाते रहिये लेकिन ये तो तय है कि सीनियर बता कर ...और पढ़ें

शाहिद कपूर की बात का अर्जुन ने दिया ये ' नॉन-वेजीटेरियन' जवाब
शाहिद कपूर की बात का अर्जुन ने दिया ये ' नॉन-वेजीटेरियन' जवाब

मुंबई। बॉलीवुड के यंग जनरेशन के सितारे अपने सीनियर्स की जितनी रिस्पेक्ट करते हैं उतना ही करारा जवाब भी देना जानते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है शाहिद कपूर के साथ क्योंकि अर्जुन कपूर ने शाहिद की बात पर मारा है-नहले पर दहला।

दरअसल आपको याद होगा जब पिछले दिनों शाहिद कपूर अपनी बीबी मीरा के साथ 'कॉफी विथ करण' के एक एपिसोड में एपियर हुए थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया था कि अगर उनको किसी को एक डायट बुक देनी हो तो वो बॉलीवुड में किसे देना चाहेंगे? शाहिद ने पहले तो ना-भौं सिकोड़ी लेकिन फिर नाम लिया अर्जुन कपूर का। यानि साफ़ था कि शाहिद , अर्जुन का फिजिक देख कर उनको डायट की किताब देना चाहते थे। बस इस बात को लेकर जब एक अंग्रेजी अख़बार ने अर्जुन की प्रतिक्रिया ली तो अर्जुन ने जो जवाब दिया उसे सुन कर आप दंग हो जाएंगे।

वीडियो : प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा !

अर्जुन ने कहा - " देखिये , शाहिद को भी डायट बुक मुझे गिफ्ट करना चाहें, वो काम में आने वाली नहीं है। उसके दो कारण है। पहला , शाहिद वेजीटेरियन है इसलिए वो जो किताब देंगे वो वेज़ वाली होगी , जो मुझे सूट ही नहीं करेगी। दूसरा , वो मेरे सीनियर हैं वो उनका डायट मुझसे बहुत अलग तरह का होगा।"

एक और हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रिमेक , नाम है मैदान

अब अर्जुन के इस करारे जवाब का मतलब आप लगाते रहिये लेकिन ये तो तय है कि सीनियर बता कर अर्जुन कहीं शाहिद के ' बुजुर्गियत ' वाले खाने की बात तो नहीं कर रहे थे। देखतें हैं अब शाहिद कपूर का इस पर क्या पलटवार होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।