विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन रामपाल हुए घायल , आंख में लगी चोट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 04 Jan 2017 04:01 PM (IST)

अर्जुन की जल्द ही ' डैडी ' भी आने वाली है , जो मुंबई के डॉन अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है और उसके बाद वो अमिताभ बच्चन के साथ आंखें के सीक्वल में काम करेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। जल्द ही अनीस बज़्मी डायरेक्टेड फिल्म ' आंखें -2 ' की शूटिंग शुरू करने जा रहे अर्जुन रामपाल घायल हो गए हैं , उनकी एक आंख में चोट लग गई है लेकिन वो खतरे से बाहर हैं।

अर्जुन ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिये दी है और इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी डाला है, जिसमें उनके एक आंख पर पट्टी बंधी हुई है। अर्जुन ने बताया है कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है। ये एक माइनर इंजुरी है।

हालांकि उन्होंने अपनी चोट का मज़ाक करते हुए लिखा है कि अब वो जान गए हैं कि एक आंख वाला समुद्री डाकू दुनिया को कैसे देखता होगा। लेकिन मामूली आंख की चोट है। ऐसा लगता है ज़्यादा गंभीर नहीं है।

सेंसर को 'लिव-इन ' रिलेशनशिप से परहेज़ नहीं , फिर भी 'ओके जानू ' को इतने कट !

अभी पिछले साल ही अर्जुन की दो फिल्में बैक-टू-बैक रिलीज़ हुई थी और दोनों ही फिल्में यानि रॉक ऑन -2 और कहानी -2 फ्लॉप रहीं। अर्जुन की जल्द ही ' डैडी ' भी आने वाली है , जो मुंबई के डॉन अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है और उसके बाद वो अमिताभ बच्चन के साथ आंखें के सीक्वल में काम करेंगे।