विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुण गवली के जीवन में कई तूफान आए पर वो हमेशा पॉजीटिव रहे - अर्जुन रामपाल

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 26 Aug 2017 10:30 AM (IST)

यह फिल्म मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली के अपराध की दुनिया से राजनीति में जाने की कहानी है।

अरुण गवली के जीवन में कई तूफान आए पर वो हमेशा पॉजीटिव रहे - अर्जुन रामपाल
अरुण गवली के जीवन में कई तूफान आए पर वो हमेशा पॉजीटिव रहे - अर्जुन रामपाल

मुंबई। अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अरुण गवली का किरदार निभा रहे अर्जुन ने अरुण की खूबियों के बारे में बताया। 

जागरण डॉट कॉम से फिल्म डैडी को लेकर खास बातचीत करते हुए अर्जुन ने बताया कि, अरुण गवली पर मैंने बहुत रिसर्च की है। फिल्म डैडी के लिए यह बहुत जरूरी था। उनके जीवन को करीब से समझने और देखने की कोशिश की है। इस दौरान मुझे उनकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि उनके जीवन में कई तूफान आए लेकिन वो हमेशा पॉजीटिव ही रहे। मुश्किल हालातों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा रखा। यह बहुत बड़ी सीख हम सबको उनके जीवन से मिलती है कि हर किसी की जिंदगी में तूफान आता है लेकिन कही न कही रास्ता तो निकाल ही लेते हैं। तो फिर हम डरे क्यों, चूंकि कभी न कभी तो रास्ता मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें: संजय दत्त का पसंदीदा ऑटो रिक्शावाला जा सकता है बिग बॉस 11 में

अर्जुन रामपाल ने कहा कि फिल्म डैडी उन्हें इस फिल्म से पूरी उम्मीद है कि वो सबकी आशाओं पर खरी उतरेगी। आपको बता दें कि, फिल्म अरुण गवली के जीवन पर आधारित है जिसका निर्देशन असीम अहलुवालिया ने किया है। यह फिल्म 8 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बताते चलें कि, यह फिल्म मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली के अपराध की दुनिया से राजनीति में जाने की कहानी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।