विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माँ ने हराया कैंसर को तो अर्जुन रामपाल ने शेयर की गुड़ न्यूज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 12:01 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 01:51 PM (IST)

अर्जुन रामपाल इन दिनों लिस्बन में हैं। ट्वीट के जरिये उन्होंने उनकी मदद करने और माँ की सेहत की कामना करने वालों को थैंकयू कहा।

माँ ने हराया कैंसर को तो अर्जुन रामपाल ने शेयर की गुड़ न्यूज़
माँ ने हराया कैंसर को तो अर्जुन रामपाल ने शेयर की गुड़ न्यूज़

मुंबई। अर्जुन रामपाल भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी दो फिल्मों के लगातार फ्लॉप हो जाने के कारण दुःखी हो गए हों लेकिन अब उन्होंने अपने फैन्स के साथ एक गुड़ न्यूज़ शेयर की है कि उनके माँ की कैंसर की बीमारी ठीक हो गई है।

दरअसल अर्जुन रामपाल की माँ काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। गणतंत्र दिवस के मौके पर अर्जुन रामपाल ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए ये बताया कि उनके माँ का कैंसर अब ठीक हो गया है और वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। अर्जुन रामपाल इन दिनों लिस्बन में हैं। ट्वीट के जरिये उन्होंने उनकी मदद करने और माँ की सेहत की कामना करने वालों को थैंकयू कहा। अर्जुन ने अपने ट्वीट में प्रोफेसर कार्लो ग्रेको और चेम्पलीमड क्लिनिकल सेंटर का भी धन्यवाद दिया है , जहां ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होता है। अर्जुन ने ललित मोदी को सबसे बड़ा धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मदद की वज़ह से सब संभव हो सका है। बता दें कि ये वही ललित मोदी हैं जो आई पी एल में धांधली के आरोपों से घिरे होने के बाद से देश से बाहर हैं।

रणबीर ने बता दिया, सिर्फ इस बात के लिए बन रही है संजय दत्त बायोपिक

अर्जुन रामपाल ने पिछले साल रॉक ऑन 2 और कहानी 2 में काम किया था और दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। आने वाले दिनों में गैंगस्टर अरुण गवली पर बन रही उनकी फिल्म डैडी रिलीज़ होगी जबकि वो अमिताभ बच्चन के साथ आंखे के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।