विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार' में एक और किरदार , इस 'रॉक स्टार ' की भी हो गई इंट्री

By ManojEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 12:44 PM (IST)

गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ' सरकार ' के इस तीसरे भाग के लिए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को पहले ही साइन कर लिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म ' सरकार -3 ' को शुरू करने से पहले कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए अपनी फिल्म में नए नए किरदार और कलाकार को जोड़ रहे हैं। लेटेस्ट हैं - अर्जुन रामपाल।

दरअसल 'सरकार ' के इस तीसरे भाग को रामू की तगड़ी वापसी के रूप में माना जा रहा है और यही कारण है कि वर्मा फिल्म की शूटिंग से पहले अपना होमवर्क परफेक्ट करना चाहते हैं। हाल ही में रामू जी ने अमिताभ बच्चन को फाइनल स्क्रिप्ट भी सुना दी है, जो इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन रामपाल को भी फिल्म के एक अहम् किरदार के लिए फाइनल कर लिया है। अर्जुन ने इससे पहले बच्चन के साथ ' आंखें ' और ' एक अजनबी ' में काम किया है और आखिरी बार वो 2013 में बच्चन के साथ प्रकाश झा की ' सत्याग्रह ' में नज़र आये थे।

क्या वेश्यावृत्ति के गंभीर आरोप को एडवेंचर मानती हैं श्वेता बसु?

गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ' सरकार ' के इस तीसरे भाग के लिए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को पहले ही साइन कर लिया है। उनकी इस सीरीज के दूसरे भाग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की जोड़ी थी तो इस बार नहीं है।