यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस: अरमान-तनीषा का वीडियो हुआ लीक, ऐसे 'करीब' आए थे दोनों
बिग बॉस सीजन सात के प्रतियोगी तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों से कोई अंजान नहीं है। कुछ दिनों पहले उनके इंटीमेसी की बातें कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ ...और पढ़ें

मुंबई। बिग बॉस सीजन सात के प्रतियोगी तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों से कोई अंजान नहीं है। कुछ दिनों पहले उनके इंटीमेसी की बातें कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गई थीं। यही नहीं हाल ही में दोनों को घर के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे हालातों में दोनों इतने करीब आए थे।
दरअसल दोनों का एक वीडियो लीक हो गया था, जिसमें साफ दिख रहा है कि पहले अरमान ने तनीषा को सेक्स के रिक्वेस्ट की थी। दोनों के बीच इसे लेकर काफी देर तक बातचीत हुई। अरमान हर बात पर कुछ ऐसा इशारा कर रहे थे जैसे वे इसके लिए काफी उत्सुक हैं। वीडियो में उनकी आंखों में सेक्स की भूख साफ दिखाई दे रही थी।
पढ़ें : जब टूट कर बिखरी थी तनीषा
इसके बाद तनीषा ने अपनी पारी खेली। वे भी अरमान जितनी ही उतावली दिख रही थीं। अरमान ने माना भी कि इस मामले में वे कंट्रोल नहीं कर पाते। उन्होंने अरमान से इसके कई पैंतरों के बारे में भी बात की, लेकिन अरमान का इशारा तो कहीं और ही जा रहा था। तनीषा पहले समझ नहीं पाईं कि आखिर अरमान क्या कहना चाहते हैं, लेकिन अंत में दोनों को समझ आ गया कि वे दोनों एक ही चीज के बारे में बात कर रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

