विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, सलमान की बहन अर्पिता ने कराया 'मैटरनिटी फोटोशूट'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 05:57 PM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा जल्‍द ही अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देने जा रही हैं। इसे लेकर अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा बेहद खुश हैं। इस दौरान अर्पिता और आयुष ने एक फोटोशूट कराया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। इसे लेकर अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा बेहद खुश हैं। इस दौरान अर्पिता और आयुष ने एक फोटोशूट कराया है। इसमें अर्पिता बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और आयुष उनके माथे को बड़े प्यार से चूम रहे हैं।

अबराम संग 'बिकनी' में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना

अर्पिता का ये 'मैटरनिटी फोटोशूट' अविनाश गोवारिकर ने किया है। इन फोटोज में अर्पिता बेहद प्यारी लग रही हैं। मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। वहीं आयुष के चेहरे से पता चल रहा है कि उन्हें भी घर के किलकारी गूंजने का बेसब्री से इंतजार है।

बताया जा रहा कि अर्पिता इसी हफ्ते बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में मां बनने से पहले अर्पिता का ये आखिरी फोटोशूट है। सलमान खान और उनके भाइयों ने अर्पिता की शादी बेहद धूमधाम से की थी। इसलिए अर्पिता के पहले बच्चे के स्वागत के लिए भी उन्होंने काफी तैयारियां की होंगी, जिनका समय आने पर ही खुलासा हो पाएगा।

बता दें कि अर्पिता की शादी 2014 में आयुष शर्मा से हुई थी। इसी साल फरवरी में वेलेंटाइन-डे पर उनकी गोद भराई हुई थी। इसमें सलमान खान समेत उनके परिवार के ज्यादातर लोग शामिल हुए थे।

कंगना रनोट को मिला अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट