यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लौटा अरशद वारसी का पुराना प्यार, तस्वीरों में देख लीजिये
ऐसे में ऐसा मौका आया जब अरशद इस बार मना नहीं कर पाये।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी के शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में इन दिनों अरशद वारसी जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अरशद ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रूप में ही की थी और आज भी उनका पहला प्यार डांस भी है। तभी तो जब उन्हें इंडियन आइडल के सेट पर मौका मिला तो अरशद कोरियोग्राफर बन गए।
शो में हिस्सा लेने आये बच्चों के माता-पिता भी अरशद से लगातार यह गुजारिश करते ही रहते हैं कि वो एक बार सभी के साथ डांस जरूर करें। ऐसे में ऐसा मौका आया जब अरशद इस बार मना नहीं कर पाये। सबसे बड़ा कलाकार के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह अरशद न सिर्फ सबके साथ डांस करते नजर आयेंगे, बल्कि डांस के साथ-साथ वो मस्ती करते भी करेंगे।

और वह इस बात से बेहद खुश थे कि उन्होंने अरसे बाद इस तरह से अपनी कोरियोग्राफी के दिनों को याद किया।
यह भी पढ़ें:बादशाह का नया सॉन्ग Superhit, 25 मिलियन से ज्यादा Views

शो में अरशद ने हर प्रांत के प्रतिभागी बच्चों की मम्मियों के साथ अलग-अलग गाने पर परफॉर्म किया है। जो इस बार के एपिसोड में दिखाई देगा।

