विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में आशा भोंसले को सर्वश्रेष्ठ गायिका का सम्मान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2015 07:15 PM (IST)

अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वालीं गायिका आशा भोंसले को एक और सम्मान मिला है। उन्हें ब्रिटेन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वालीं गायिका आशा भोंसले को एक और सम्मान मिला है। उन्हें ब्रिटेन के ईस्टर्न आई समाचार पत्र ने बॉलीवुड की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पार्श्र्वगायिका घोषित किया है। इस सम्मान के लिए गाए हुए गानों की संख्या, मिले सम्मान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव, विविधता, प्रसंशकों की संख्या और संगीत से जुड़े लोगों के बीच प्रसिद्धि को आधार बनाया गया।

शाहरुख के इंडस्ट्री में 23 साल पूरे, 'दीवाना' से की थी शुरुआत

इन पैमानों पर 81 वर्षीय आशा ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया। आशा इस खबर से आश्चर्यचकित रह गईं। आशा ने कहा, 'मैं सोचती थी कि सर्वश्रेष्ठ कहलाना मुक्केबाज मुहम्मद अली का विशिष्ट अधिकार है। ईस्टर्न आई और बाकी सभी का मैं धन्यवाद करती हूं।'

VEDIO : 'बजरंगी भाईजान' का कव्वाली 'भर दो झोली' हुआ रिलीज

सूची में लता मंगेशकर को दूसरे, मुहम्मद रफी को तीसरे, किशोर कुमार को चौथे और मुकेश पांचवें को स्थान पर रखा गया है। श्रेया घोषाल को 7वां, गीता दत्त को 10वां, सोनू निगम को 14वां, कुमार सानू को 17वां और कविता कृष्णमूर्ति को 19वां स्थान दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।