विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम के 'स्‍वच्‍छ भारत' कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी आशा भोसले

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 02 Oct 2015 10:30 AM (IST)

मशहूर गायिका आशा भोसले अपने बेटे के निधन के चलते नई दिल्ली में 'स्वच्छ भारत अभियान' की पहली वर्षगांठ पर गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगी। उन्होंनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी असमर्थता जताई है। उनके बड़े बेटे हेमंत भोसले का तीन

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर गायिका आशा भोसले अपने बेटे के निधन के चलते नई दिल्ली में 'स्वच्छ भारत अभियान' की पहली वर्षगांठ पर गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगी। उन्होंनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी असमर्थता जताई है। उनके बड़े बेटे हेमंत भोसले का तीन दिन पहले निधन हो गया है।

इंतजार खत्म, रिलीज हुआ 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

गायिका ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बताया है कि वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

ट्विटर पर 82 वर्षीय आशा भोसले ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी प्रणाम। बेटे हेमंत की अकस्मात दुखद मृत्यु के चलते मुझे आपके 2 अक्टूबर के दिल्ली के समारोह से अपना नाम वापस लेना होगा।'

इसके जवाब में मोदी ने कहा, 'प्रिय आशा भोसले ताई आपके बेटे के दुखद निधन से दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।'

हेमंत का निधन स्कॉटलैंड में हुआ। वह पांच सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 66 साल थी।