विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, बॉयफ्रेंड के साथ अक्षय को बर्थडे विश करने पहुंचीं असिन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 10 Sep 2015 06:05 PM (IST)

अक्षय कुमार ने बुधवार को अपना 48वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़ीं कई जानीमानी हस्तियों ने घर जाकर उन्‍हें विश किया। इनमें चुलबुली एक्‍ट्रेस असिन भी शामिल हैं। हालांकि वो अक्षय कुमार के घर अकेले नहीं पहुंची थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने बुधवार को अपना 48वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं कई जानीमानी हस्तियों ने घर जाकर उन्हें विश किया। इनमें चुलबुली एक्ट्रेस असिन भी शामिल हैं। हालांकि वो अक्षय कुमार के घर अकेले नहीं पहुंची थीं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड राहुल शर्मा भी थे, जो माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। अक्षय कुमार के घर के बाहर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक ये है।

इन तस्वीरों में दोनों फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रहे हैं और एकदम परफेक्ट एंड स्टाइलिश कपल लग रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की वजह से दोनों आज एक दूसरे के हो पाए हैं। दरअसल, वो दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं और उनकी वजह से असिन और राहुल पहली बार मिले थे। ऐसे में जब दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा हो चुका है तो फिर भला क्यों वो सार्वजनिक तौर पर एक साथ अक्षय कुमार को विश करने से हिचकते।

असिन ने लंबे समय बाद हाल ही में फिल्म 'ऑल इज वेल' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, मगर वो राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर अभी भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। ऐसी चर्चा भी है कि शादी के बाद असिन एक्टिंग करना छोड़ देंगी।