विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील शेट्टी की बेटी ने जानें क्‍या कहा सलमान के बारे में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 10 Aug 2015 12:50 PM (IST)

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रही हैं। फिल्म 'हीरो' में उनके अपोजिट एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली होंगे। दोनों को सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बैनर तले लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रही हैं। फिल्म 'हीरो' में उनके अपोजिट एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली होंगे। दोनों को सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बैनर तले लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है।

राखी सावंत ने राधे मां पर भी खोला मुंह, पढ़ें क्या कहा

यह किसी भी न्यू कमर एक्टर-एक्ट्रेस के लिए बड़ी बात होगी। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज फिल्म 'हीरो' में काम करने का मौका देने के लिए पहले ही सार्वजनिक तौर पर सलमान का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।

उनके बारे में जब आथिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास वो शब्द ही नहीं है जिनसे मैं सलमान सर के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकूं। उन्होंने हमें बहुत बड़ा प्लेटफाॅर्म दिया है। किसी भी डेब्यूटेंट के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। हम यहां हैं तो केवल उन्हीं की बदौलत।'

इस एक्टर ने की करीना कपूर पर फिल्म बनाने की मांग

वहीं, आथिया ने यह भी कहा कि वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आई हैं। उन्होंने कहा, 'एक्टिंग मेरे दिल में बसती है। मेरे लिए यह एक जूनून है। मैने सेट पर खूब मस्ती की। फिल्मों को मैं नियमित करना चाहूंगी। आशा है कि मैं यह कर पाऊं। बॉलीवुड में बहुत लंबे समय तक टिके रहने के लिए आई हूं।'

मॉडलिंग में करियर को लेकर आथिया ने कहा, 'मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। मैं तो रैंप पर चलने को लेकर नर्वस थीं।' उनकी फिल्म 'हीरो' 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है।