विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैन्ट्स ही पैन्ट्स हैं अथिया शेट्टी के वार्डरॉब में, देखिये उनके टॉप 5 लुक

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 12:12 PM (IST)

अथिया को इन दिनों फ़ैशनेबल, स्टाइलिश और तरह तरह के पैन्ट्स से बड़ा प्यार हो गया है। उनके वार्डरॉब में आपको हर रंग और हर स्टाइल के पैन्ट्स मिलेंगे!

पैन्ट्स ही पैन्ट्स हैं अथिया शेट्टी के वार्डरॉब में, देखिये उनके टॉप 5 लुक
पैन्ट्स ही पैन्ट्स हैं अथिया शेट्टी के वार्डरॉब में, देखिये उनके टॉप 5 लुक

मुंबई। फ़ैशन की दुनिया में नई नई चीजें दस्तक देती रहती हैं मगर कुछ चीजें हमारे बॉलीवुड सेलेब्स को इतनी पसंद आ जाती है कि वो अपना वार्डरॉब उसी स्टाइल और उसी तरह के कपड़ों से भर लेते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ हो रहा है।

आपको बता दें कि अथिया को इन दिनों फ़ैशनेबल, स्टाइलिश और तरह तरह के पैन्ट्स से बड़ा प्यार हो गया है। उनके वार्डरॉब में आपको हर रंग और हर स्टाइल के पैन्ट्स मिलेंगे, ये हैं उनके टॉप 5 लुक्स- 

यह भी पढ़ें: सिंगापुर में ऐसे छुट्टियां मना रही हैं बिग बॉस वाली मोनालीसा, देखिये तस्वीरें

1. वाइट टॉप के साथ अथिया ने डार्क ब्लू पैन्ट्स और मैचिंग जैकेट पहना है और उनका यह लुक हमें बहुत पसंद आया। वाइट स्नीकर्स भी इस लुक की शान हैं। 

2. ब्लैक कोल-शोल्डर टॉप के साथ यह येलो लॉन्ग पैन्ट्स जिसे हाफ स्कर्ट का टच दिया गया है, हमें बहुत स्टाइलिश लग रहा है। सिंपल ब्लैक फ्लैट्स और स्लिंग बैग भी इस ख़ूबसूरत लुक का हिस्सा हैं!

3. डेनिम तो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है और अथिया पर ये डेनिम पैन्ट्स जिस पर एम्ब्रोइडरी की हुई है काफ़ी सूट हो रहा है। अथिया ने इसे वाइट फ्रंट नॉट शर्ट के साथ कैरी किया है। 

4. प्लेन मैरून पैन्ट्स जिसे अथिया ने फ्लावरी टॉप के साथ मैच किया है। यह टॉप पीछे से लम्बा और आगे से बॉडी फिट एंड क्रॉप्ड है। Pretty! 

5. एक और डेनिम लुक! डेनिम पैन्ट्स के साथ मैच करता डेनिम क्रॉप तो बेहतरीन है ही पर इसे और ज्यादा ख़ूबसूरत बनाया इस प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट ने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।