विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा की नजर में सलमान खान बॉलीवु़ड के अकेले 'सुपरस्टार'

By Edited By:
Updated: Tue, 25 Mar 2014 08:51 AM (IST)

फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने कहा है कि अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के असली सुपरस्टार हैं। सलमान की बहन अलवीरा के पति अतुल की नई फिल्म 'ओ तेरी' 28 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान ने गेस्ट रोल किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने कहा है कि अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के असली सुपरस्टार हैं। सलमान की बहन अलवीरा के पति अतुल की नई फिल्म 'ओ तेरी' 28 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान ने गेस्ट रोल किया है।

पढ़ें : सलमान के नक्शे कदम पर चल रहे हैं ये

निर्माता ने कहा 'मेरे लिए सलमान बॉलीवुड के अकेले सुपरस्टार हैं। वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वह हमेशा हमारी मदद के लिए सामने आते हैं।' सलमान को लेकर 'बॉडीगार्ड' और 'दिल ने जिसे अपना कहा' जैसी फिल्में बना चुके अतुल ने बताया कि वे इस समय बॉडीगार्ड के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जोकि मूल फिल्म से काफी अलग और रोमांचक होगा।

पढ़ें : सलमान-आमिर की पार्टी ऑल नाइट