विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: आमिर ख़ान के बेटे आज़ाद को बिल्कुल पसंद नहीं ये काम!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 08:16 PM (IST)

सूत्रों के अनुसार दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान भी जब भी आज़ाद मौजूद रहते थे, वे क्रिकेट का खूब आनंद लेते थे।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान के बेटे आज़ाद खेल कूद में अभी से काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्हें कई बार ना सिर्फ़ अपने घर के कंपाउंड में बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है, बल्कि वो पूरी सिक्योरिटी के साथ कार्टर रोड के पार्क में भी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं।

खास बात यह है कि वहां मौजूद जिन लोगों ने भी उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा है, वे बताते हैं कि आज़ाद अपने गेम चीटिंग बर्दाश्त नहीं करते। दरअसल, आज़ाद कई बार सिक्योरिटी वालों के साथ ही क्रिकेट का मज़ा लेते हैं। अब वे क्रिकेट के भी रूल्स समझने लगे हैं। और ऐसे में अगर कोई सिक्योरिटी गार्ड जान बूझ कर आउट हो जाये, यह सोच कर कि आज़ाद को इससे ख़ुशी मिलेगी, तो उल्टा वे नाराज़ हो जाते हैं। वे इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि सिक्योरिटी उन्हें खुश करने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन वे उन्हें साफ़-साफ़ कहते हैं कि वे बिल्कुल ईमानदारी से खेलें। वे जब तक सही मायने में आउट नहीं होते, वे सिक्योरिटी गार्ड के आउट होने की बात को नहीं मानते हैं।

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ ख़ान का खुलासा, अब तक क्यों नहीं मिला नेशनल अवॉर्ड

वाकई, आमिर और किरण अभी से आज़ाद को ईमानदारी की अच्छी परवरिश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान भी जब भी आज़ाद मौजूद रहते थे, वे क्रिकेट का खूब आनंद लेते थे। बताते चलें कि आमिर को भी क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रही है. सो अपने पिता से वह यह गुण तो ले ही रहे हैं।