विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' का ट्रेलर देखकर बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने भंसाली के बारे में कहा...

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 04 Oct 2017 01:34 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 09:50 AM (IST)

हाल ही में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का लुक रिवील किया गया है। ये लुक इंटरनेट पर छा गया है। खिलजी ...और पढ़ें

'पद्मावती' का ट्रेलर देखकर बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने भंसाली के बारे में कहा...
'पद्मावती' का ट्रेलर देखकर बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने भंसाली के बारे में कहा...

मुंबई। संजय लीला भंसाली की मैग्नम ओपस 'पद्मावती' का करिश्मा दिखना शुरू हो गया है। 'पद्मावती' की धमक साउथ सिनेमा में भी महसूस होने लगी है, जहां से इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म 'बाहुबली2- द कंक्लूज़न' आयी है और जो कामयाबी का पैमाना बन चुकी है।

'बाहुबली2' के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 'पद्मावती' के ट्रेलर को शेयर करते हुए इसे बेहद ख़ूबसूरत बताया है। साथ ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मास्टर क्राफ्ट्समैन कहा है। राजामौली की ये तारीफ़ पद्मावती टीम के लिए किसी कांप्लीमेंट से कम नहीं है क्योंकि देश में बनने वाली हर माइथोलॉजिकल और ऐतिहासिक फ़िल्म को अब बाहुबली की कसौटी पर ही कसा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने पलटन से इसलिए मारी पलटी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

ऐसा लगता है कि राजामौली अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह से काफ़ी प्रभावित हुए हैं, जिसकी तारीफ़ करते हुए उन्होंने उसे डरावना मगर आकर्षित करने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें: अगर गोलमाल अगेन हिट हुई तो अजय इस सीक्रेट सुपरस्टार को बोलेंगे थैंक यू

इससे पहले रणवीर के लुक की तारीफ़ बाहुबली के भल्लाल देव यानि राणा दग्गूबटी भी कर चुके हैं, जिन्होंने अलाउद्दीन खिलजी के लुक को शेयर करते हुए रणवीर को बधाई दी थी। राणा ने लिखा था- ज़बर्दस्त। माहिष्मती राज्य की तरफ़ से सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी को शुभकामनाएं।  

यह भी पढ़ें: बाहुबली वाले कटप्पा का शाह रुख़ और रजनीकांत से है ये कनेक्शन

ज़ाहिर है कि पद्मावती पर सिर्फ़ बॉलीवुड नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा की भी नज़र है। बाहुबली तेलुगु सिनेमा की फ़िल्म है, जिसने भाषाई सीमाओं को लांघकर देश और दुनिया में कामयाबी के झंडे गाड़े। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने वीएफ़एक्स और स्पेशल इफ़ेक्ट्स के ज़रिए एक ऐसी दुनिया बसा दी थी, जिसकी कल्पना करना भी भारतीय सिनेमा में अब तक आसान नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का बिग बॉस बनाती हैं 10 सालों में आयीं 5 फ़िल्में

ऐतिहासिक कहानी होने की वजह से पद्मावती में हाथी-घोड़े, सेना, महल और युद्ध के दृश्य होंगे। ऐसे में 'पद्मावती' के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि एक-एक दृश्य की तुलना 'बाहुबली' से होगी। भले ही दोनों फ़िल्मों की कहानियों की बैकग्राउंड और टाइमिंग अलग हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।