विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा के इस भव्य 'बाहुबली' पंडाल को देखकर आप भी कहेंगे... जय माहिष्मती

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 08:09 AM (IST)

बाहुबली पंडाल 110 फीट ऊंचा है और 150 कलाकारों ने इसे तीन महीने की मेहनत से तैयार किया है। पंडाल बनाने में लगभग 1 करोड़ का ख़र्च आया है।

दुर्गा पूजा के इस भव्य 'बाहुबली' पंडाल को देखकर आप भी कहेंगे... जय माहिष्मती
दुर्गा पूजा के इस भव्य 'बाहुबली' पंडाल को देखकर आप भी कहेंगे... जय माहिष्मती

मुंबई। बाहुबली2 को रिलीज़ हुए 5 महीने बीत चुके हैं, मगर इसका जादू कम होता नहीं दिख रहा। किसी ना किसी बहाने साल की सबसे बड़ी फ़िल्म को फैंस ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अब कोलकाता में दुर्गा पूजा के लिए बने एक पंडाल पर बाहुबली का असर नज़र आया है।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का बेहद ख़ास महत्व है। नवरात्र में हर साल ये त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कोलकाता में दुर्गा पूजा की छटा कुछ अलग ही दिखती है। शहर भर में बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जो किसी ना किसी थीम पर आधारित होते हैं। इन पंडालों में मां दुर्गा का दरबार सजा होता है। इस बार कोलकाता के श्री भूमि का ऐसा ही एक पंडाल ख़बरों में हैं। आयोजकों ने ये पंडाल बाहुबली थीम पर बनाते हुए इसे माहिष्मती राज्य का रूप और आकार दिया है। सोशल मीडिया में शेयर हो रही तस्वीरों को देखकर इस पंडाल की भव्यता और विहंगमता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: बाहुबली2 के बाद ये है साल की सबसे बड़ी इंडियन फ़िल्म, देखें तस्वीरें

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बाहुबली पंडाल 110 फीट ऊंचा है और 150 कलाकारों ने इसे तीन महीने की मेहनत से तैयार किया है। इस पंडाल में दुर्गा मां ने जो गहने पहने हैं, उनकी क़ीमत 10 करोड़ है, जबकि पंडाल बनाने में लगभग 1 करोड़ का ख़र्च आया है।

यह भी पढ़ें: पद्मावती के महारावल रतन सिंह की झलक देख ली, अब जानिए कौन हैं वो

आपको याद होगा, बाहुबली का कुछ ऐसा ही क्रेज़ 2015 में भी नज़र आया था, जब इसका पहला भाग बाहुबली- द बिगिनिंग रिलीज़ हुआ था। मुंबई के गणेश उत्सव में बाहुबली के उस सीन को गणेश प्रतिमाओं के साथ रिक्रिएट किया गया था, जिसमें बाहुबली बने प्रभास विशालकाय शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाकर चलते हैं।

आज से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव की रौनक मुंबई में भी दिखनी शुरू हो गयी है। एकता कपूर के शो के सेट पर दुर्गा पूजा पंडाल  मुंबई में भी दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।